Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग; झामुमो समेत इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील!

11/29/2026 3:42:09 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर परिसीमन विधेयक को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से इस विधेयक का एकजुट होकर और मजबूती से विरोध करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह विधेयक आदिवासी समुदाय के राजनीतिक अधिकारों और प्रतिनिधित्व को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।  कांग्रेस ने खास तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से संसद में इस विधेयक के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया है। इस मुद्दे पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने साफ कहा कि प्रस्तावित परिसीमन से झारखंड में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के तहत देशभर में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की परिकल्पना की गई है। लेकिन आदिवासी आरक्षित सीटों में उसी अनुपात में बढ़ोतरी का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक, झारखंड में फिलहाल विधानसभा की 28 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। अगर कुल सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो इन आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 42 की जानी चाहिए। लेकिन प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यह संख्या महज 34 तक सीमित रह सकती है। कांग्रेस ने इसे आदिवासी समुदाय के राजनीतिक अधिकारों और प्रतिनिधित्व को कमजोर करने वाला कदम बताया है। पार्टी का आरोप है कि इससे झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में जनप्रतिनिधित्व का संतुलन बिगड़ सकता है और आदिवासी आवाज कमजोर पड़ सकती है। कांग्रेस ने परिसीमन आयोग के गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि आयोग को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण का व्यापक अधिकार दिया जाएगा। ऐसे में आयोग की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। कांग्रेस का मानना है कि बिना पर्याप्त चर्चा और व्यापक सहमति के इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं होगा। इसी बीच पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बाल मुचू ने भी केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और इस विधेयक का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों की रक्षा के लिए सभी दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# एआई से फर्जी कमेंट वायरल कर छवि खराब करने की साजिश! झामुमो नेता अभिषेक सिंह साइबर थाने में करेंगे शिकायत
#
निरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अरूप चटर्जी ने किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन!
 
 
 

# बेजड़ा बालू घाट पर अवैध कारोबार के आरोपों से गरमाई सियासत, ढुल्लू महतो के निशाने पर अरूप चटर्जी; वसूली और वर्चस्व पर छिड़ा घमासान!
#
राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'! पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश..
 
 
 

# संथाली भाषा को मिले प्रथम राजभाषा का दर्जा! दुखनी सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान!