Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अरूप चटर्जी ने किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन!
 
 
 

11/29/2026 3:42:09 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक पहल की गई है। गोपालगंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को छह महीने तक निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे हुनर सीखकर स्वरोजगार से जुड़ सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। विश्व भारती जन सेवा संस्थान के बैनर तले विधायक अरूप चटर्जी के सहयोग से इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। उद्घाटन समारोह में विधायक अरूप चटर्जी के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य गणेश प्रसाद भी मौजूद रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। केंद्र में छह महीने तक उन्हें निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य गणेश प्रसाद ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्थान के साथ मिलकर सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही।
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क



सम्बंधित खबरें

# एआई से फर्जी कमेंट वायरल कर छवि खराब करने की साजिश! झामुमो नेता अभिषेक सिंह साइबर थाने में करेंगे शिकायत
# परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग; झामुमो समेत इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील!
# बेजड़ा बालू घाट पर अवैध कारोबार के आरोपों से गरमाई सियासत, ढुल्लू महतो के निशाने पर अरूप चटर्जी; वसूली और वर्चस्व पर छिड़ा घमासान!
#
राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'! पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश..
 
 
 

# संथाली भाषा को मिले प्रथम राजभाषा का दर्जा! दुखनी सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान!