Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और रेस ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई!
 
 
 

11/29/2026 3:42:09 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों, काले रंग की फिल्म लगाने और रेस ड्राइविंग करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होने वाली है।  जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाना, वाहनों पर काली फिल्म लगाना और सड़कों पर रेसिंग करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। DTO ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न सिर्फ सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि आम नागरिकों की जान को भी जोखिम में डालता है। इसलिए विभाग अब इन गतिविधियों पर विशेष नजर रखेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएगा। महेश्वरी प्रसाद यादव ने सभी वाहन मालिकों और ड्राइवरों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म या रेस ड्राइविंग जैसी गतिविधियों से दूर रहें। अन्यथा कार्रवाई से कोई भी बच नहीं पाएगा।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट