Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 5 मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरा!

11/29/2026 3:42:09 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ठगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियाडीह स्थित डंगाल के उत्तर आम बगान के पास छापेमारी कर यह सफलता हासिल की गई।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी खुद को 'इंडियन बैंक' का फर्जी अधिकारी बताकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को फोन करते थे। वे लोगों को उनका एटीएम (ATM) कार्ड बंद होने का झांसा देकर डराते थे और बातों में उलझाकर उनसे एटीएम नंबर, सीवीवी (CVV) और ओटीपी (OTP) हासिल कर लेते थे। इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे। पकड़े गए सभी अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं, बिनोद पंडित (27 वर्ष): पिता- स्व० झगरू पंडित, ग्राम बड़ा सुन-सुन डाबरा,।विवेक कुमार मंडल (26 वर्ष): पिता- प्रदीप मंडल, ग्राम छोटा सुन-सुन डाबरा, नजरूद्दीन अंसारी (23 वर्ष): पिता- सुलतान मियाँ, ग्राम हेठ-भीठरा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 05 मोबाइल फोन और 07 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 78/26 (दिनांक 29.11.2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, आईटी एक्ट (I.T. Act) और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में इस विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में साइबर अपराध थाना के सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक हीरालाल महतो तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट