Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीएम को मिले उपहारों के लिए लोगों ने खूब लगाई बोली,राशि का इस्तेमाल स्वच्छ गंगा मिशन में होगा

10-09-2022

7550
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari 
 
 
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़ कर बोली लगाई है। प्राप्त राशि का इस्तेमाल नमामि गंगे कार्यक्रम में होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया है।उडुपी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के.रंगनाथ आचार और रायपुर के डॉक्टर संजीव जैन ने मोदी को दिए गए कुछ उपहार खरीदे हैं। जिसको लेकर डॉ. जैन का कहना है की वह 2019 से ई-नीलामी के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की खरीद कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक खरीदारी में लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने 1.75 लाख रुपये में भगवान विष्णु की एक मूर्ति खरीदी है। एक अधिकारी ने कहा, पिछले साल ई-नीलामी को जबरदस्त समर्थन मिला था, लोगों ने आधार कीमत की तुलना में काफी अधिक बोली लगाई थी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
# मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
# सड़क हादसे में  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन 
# हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
# औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....