Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

26 जनवरी से  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  की होगी शुरूआत 

17-01-2023

7504
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

यूपी :  भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस अब 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाएगी. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो संदेश राहुल गांधी दे रहे उसे नए अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा. इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी को होगी. पार्टी के अनुसार 2024 के मद्देनजर ये काफी महत्वपूर्ण अभियान होगा. ये अभियान 2 महीने तक चलाया जाएगा. इसके तहत हर ब्लॉक में तकरीबन एक महीने का अभियान चलाया जाएगा. जिसमें कांग्रेस नेता बूथ पर पहुंचकर सीधे मतदाताओं से संवाद करेंगे.2024 को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कई कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है. राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एक अहम चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाएगा. सभी प्रदेशों की राजधानी में जो यात्राएं निकलेंगी उनमें प्रियंका गांधी वाड्रा नज़र आएंगी. इसके अलावा एक ऑब्जर्वर प्रदेश के बाहर का नेता होगा. उसकी देखरेख में संबंधित प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा. पार्टी सूत्रों की माने तो यूपी में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को यह जिम्मेदारी दी गई है. इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष व सभी प्रांतीय अध्यक्ष के भी कार्यक्रम तय किए जाएंगे. जल्द ही प्रदेश के सभी नेताओं को पार्टी जिला आवंटन करने का काम पूरा करेगी।

कोयलांचल लाइव डेस्क



सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....