Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हैदराबाद में टीम इंडिया ने वन-डे सीरीज से पहले जम कर किया 'नाटू नाटू'
17-01-2023
7569
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
IND Vs NZ :
न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज (IND Vs NZ) से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। बुधवार को हैदराबाद में खेले जाने वाले पहले एक दिवसीय मैच से पहले टीम इंडिया के कई स्टार्स तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार और RRR मूवी के हीरो जूनियर NTR से मिलने पहुंचे और खूब मस्ती की। इस दौरान जमकर 'नाटू-नाटू' हुआ।
इन खिलाड़ियों ने की मुलाकात
हैदराबाद में जूनियर NTR से मिलने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर समेत कई स्टार प्लेयर थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले मिलने पहुंचे खिलाड़ियों ने जूनियर NTR के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
'नाटू-नाटू' पर की मस्ती
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज (IND vs SL) में धमाल मचाने और क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND Vs NZ) वन-डे सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए हैदराबाद पहुंची है। जूनियर NTR ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अपनी फिल्म RRR की सफलता के बाद टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर्स की मेजबानी की। गौरतलब है कि RRR को 'नाटू-नाटू' गाने के लिए 'बेस्ट गीत' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये संयोग की बात थी कि टीम इंडिया भी हैदराबाद में है। ऐसे में क्रिकेट और टॉलीवुड के लिए इससे अच्छा कॉम्बिनेशन और क्या हो सकता है। इस मुलाकात के दौरान सूर्यकुमार यादव की पत्नी और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें जूनियर NTR ने खास गिफ्ट भी दिया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य महफिल, देश के नामचीन कवि बिखेरेंगे हंसी के रंग.....
#
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, आंतरिक परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप