Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लिए गए बड़े फैसले-अस्थायी कर्मियों,पार्षदों के बड़े भत्ते एवं मुहर्रम पर पानी की न हो कमी,सफाई का हो पूरा ध्यान
27-07-2023 20:14:00 IST
7525
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by:- ARCHANA SHARMA
आसनसोल :
आसनसोल नगर निगम में आज बोर्ड मीटिंग हुई बोर्ड मीटिंग में कई जरूरी फैसले लिए गए आज की बोर्ड मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में कई जरूरी फैसले लिए गए इनमें नगर निगम के कैजुअल कर्मियों की वेतन वृद्धि पर लगाई गई इसके साथ ही जो काउंसलर हैं उनके भत्ते को बढ़ाया गया इसके साथ ही अमृत दो परियोजना पर भी बातचीत हुई ,शहर के विकास के लिए 184 बिल्डिंग प्लान को पास किया गया इसके साथ ही आने वाले मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर पानी और साफ-सफाई आदि कराने पर चर्चा हुई ताकि किसी को भी कोई असुविधा ना हो. अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में बी एस यू पी परियोजना को लेकर भी चर्चा हुई इस परियोजना को लेकर कुछ पार्षदों ने कई समस्याओं की बात कही थी लेकिन आज की बैठक में इन समस्याओं को दूर करके लोगों की सहूलियत के लिए उन घरों के निर्माण को पूरा करने पर फैसला हुआ उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत दिवंगत पार्षदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया एमआईसी बैठक में जो प्रस्ताव लिए गए थे आज की बैठक में उन प्रस्तावों को पारित किया ताकि शहर के विकास को गति प्रदान की जा सके। बताया जाता है कि पार्षदों का भत्ता बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया। वहीं अस्थायी कर्मियों में 200 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की वृद्धि की गई है। गुलाम सरवर और रणबीर सिंह ने इसके लिए मेयर को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जिसे मेयर ने पूरा किया।बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा, पार्षद जीतू सिंह, गुलाम सरवर, आमना खातून आदि मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र
#
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...