Date: 16/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चंद्रयान-3 को जगाने के लिए आज फिर कोशिश,ISRO ने कल कहा था- अभी तक कोई सिग्नल नहीं

23-09-2023 10:55:23 IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

बेंगलुरु : - इसरो आज 23 सितंबर को चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम को जगाने के प्रयास करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कल 22 सितंबर को कहा था कि अभी तक चंद्रयान से कोई सिग्नल नहीं हैं। संपर्क स्थापित करने की हमारी कोशिशें जारी रहेंगी।14 दिनों की रात के बाद चांद के साउथ पोल पर एक बार फिर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है। ऐसे में इसरो को स्लीप मोड पर डाले गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की उम्मीद है। इसरो ने 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाला था। इससे पहले 2 सितंबर को रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था। इसरो ने लैंडर-रोवर के रिसीवर ऑन रखे हैं।

कोयलांचल लाइव डेस्क रिपोर्ट