Date: 13/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

CM ने उठाया कचरा, लगाई झाडू,शिवराज का राहुल गांधी पर तंज

 

01-10-2023 16:25:59 IST

7573
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत भोपाल हाट में झाड़ू लगाई। इससे पहले उन्होंने आजीविका मार्ट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद सीएम ने परिसर से भोपाल महापौर मालती राय के साथ कचरा भी उठाया।कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज ने कहा- हम सभी स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक से हो गए हैं। लोग लापरवाह ना हों। पीएम मोदी ने ऐसा अभियान शुरू किया, जिसने तस्वीर बदल दी है। मध्य प्रदेश स्वच्छता पर नंबर एक है।

कोयलांचल लाइव के लिए डेस्क रिपोर्ट