Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छोटी बच्ची सहित उसकी मां बहन के साथ हुई बलात्कार मामले में भयभीत स्थिति में पोस्टर मार्च 

8/25/2024 6:21:56 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  छोटी बच्ची  सहित उसकी मां बहन के साथ हुई बलात्कार के खिलाफ जमशेदपुर की क्रांतिकारी समाजसेवी सपना यादव के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी सख्या में महिलाएं व बच्चे भयभीत स्थिति में हाथ में पोस्टर लिए हुए थें। उन्हें इस बात की चिंता थी कि क्या महिलाओं को न्याय मिलेगा उनको यह डर था की कब तक रहेगी महिला अत्याचार उनको यह डर था जिस देश में गंगा जमुना की बात की जाती है जिस देश में महिला सशक्त पर कानून लाया जाता है। जिस देश में मातृशक्ति रूपेण देवी दुर्गा देवी काली मां सरस्वती के रूप में पूजा जाता है वह आज सुरक्षित नहीं बंगाल सरकार महाराष्ट्र की सरकार के खिलाफ में जोरदार आंदोलन विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ केंद्र की सरकार से या मांग है की कानून अगर महिलाओं सम्मान के लिए सुरक्षा के लिए बनाना है तो कतर और सऊदी में महिलाओं के लिए जो कानून है उसे कानून को आप लाइए और सजा जल्द दीजिए। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट