Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लेन-देन में गड़बड़ी पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्यवाही,शहर के बड़े व्यवसायिओं के आवास पर मारा छापा  

10/25/2024 2:00:47 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : झारखंड विधानसभा चुनावों के बीच गिरिडीह जिले में इनकम टैक्स विभाग ने आज सुबह दो प्रमुख व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्यवाही में शारदा बुक के मालिक मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास को निशाना बनाया गया। जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह 6 बजे से शुरू हुई छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने कई वाहनों में आकर दोनों व्यापारियों के घरों में दस्तावेजों की जांच शुरू की।
 
                               विज्ञापन 
 
इस छापेमारी के दौरान किसी को भी आवास के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार,यह कार्यवाही व्यापारियों के वित्तीय लेन-देन से संबंधित अनियमितताओं के संदेह के आधार पर की गई है। 
 
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए गोस्वामी नरेश की रिपोर्ट