Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में दो प्रत्याशी ने भरा नामांकन ,13 ने खरीदा नामांकन पत्र 

10/25/2024 4:11:58 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद कोयलांचल की युद्ध स्तरीय गतिविधियां जारी है। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए धनबाद एवं सिंदरी विधानसभा के लिए नामांकन किया गया। जबकि चौथे दिन 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें 38 सिंदरी विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 2 व अनुसूचित जाति / जनजाति का एक, 39 निरसा के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति / जनजाति के एक-एक, 40 धनबाद विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 2, 41 झरिया विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 2, 42 टुंडी के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति/ जनजाति के एक-एक तथा 43 बाघमारा विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं शुक्रवार तक कुल 75 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिसमें 38 सिंदरी विधानसभा के लिए 8, 39 निरसा के लिए 7, 40 धनबाद के लिए 20, 41 झरिया के लिए 11, 42 टुंडी के लिए 17 एवं 43 बाघमारा विधानसभा के लिए 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
 
शनिवार व रविवार को नहीं होगा नामांकन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि धनबाद जिले के सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार (26.10.2024) एवं रविवार (27.10.2024) को नामांकन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2024 को महिने का चौथा शनिवार एवं 27 अक्टूबर 2024 को रविवार होने के कारण दोनों दिन नामांकन नही होगा। नामांकन की प्रक्रिया पुनः सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क