Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मस्जिद सर्वे पर मचा बवाल,सपा सांसद और विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज
11/25/2024 11:16:46 AM IST
7501
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Sambhal :
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान हुई जमकर पत्थरबाजी की घटना और पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में चार लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इलाके के आस-पास के जितने भी स्कूल थे उन्हें भी बंद करा दिया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर संभल कोतवाली में एफआईआर दर्ज करते हुए सपा सांसद जिया उर रहमान और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ बीते दिन जिले में हुए बवाल के बाद संभल कोतवाली में दंगे को लेकर FIR दर्ज की गई है। जिसमे सुनियोजित साजिश, दंगा भड़काने और भीड़ इक्कठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के हाथ दंगा भड़काने वाले कुछ वीडियो पोस्ट भी लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वही एक स्थानीय निवासी के मुताबिक़ रविवार की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे किया गया। लेकिन जैसे ही सर्वे की टीम पहुंची,तुरंत वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं देखते ही देखते बवाल बढ़ गया और भीड़ कुछ ज्यादा ही उग्र हो गई। इस दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी भी की। इस पूरी घटना में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए 24 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
5 महीने की मानदेय की मांग पर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला होमगार्ड, वीडियो वायरल
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक