Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपने शराबी और दुर्व्यवहारी पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने की आपस में शादी 

1/25/2025 12:14:58 PM IST

7499
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : घरेलू हिंसा, शराबी और दुर्व्यवहार करने वाले पतियों से तंग आकर गोरखपुर की दो महिलाओं ने एक-दूसरे से विवाह कर लिया और शांति एवं प्रेम का जीवन जीने की शपथ ली। घरेलू हिंसा के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाते हुए, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की दो महिलाओं ने अपने अपमानजनक विवाह को त्याग दिया और और देवरिया के छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर में एक दूसरे से विवाह कर लिया। कविता और गुंजा नामक ये महिलाएं इंस्टाग्राम के माध्यम से जोड़ी थीं, जहां उनकी दोस्ती छह साल तक चली और फिर उन्होंने अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने का फैसला लिया। दोनों महिलाओं ने अपने पतियों के हाथों घरेलू हिंसा सहने की दर्दनाक कहानियाँ साझा कीं। कविता ने बताया कि उसका शराबी पति रोज़ाना उसके साथ मारपीट करता था, जिससे उसके पास अपने चार बच्चों के साथ अपने माता -पिता के घर लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इसी तरह, गुंजा ने बताया कि उसके पति को भी शराब की लत थी और वह उस पर किसी के साथ चक्कर है ऐसा बोल कर झूठा आरोप लगाता था, जिसके कारण आख़िरकार उसे, उसे छोड़ना पड़ा। दोनों महिलाओं ने शांति, सौहाद्र, प्रेम और मानवता का रास्ता चूना जहां चैन और सुकून का जीवन हो।  
 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क     
 
 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....