Date: 14/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंडरपास में जलजमाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेल अधिकारियों की दबंगई से बढ़ा विवाद
5/31/2026 1:06:02 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में हुई हल्की बारिश ने रेलवे और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बोआ रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या एक बार फिर विकराल रूप ले चुकी है। अंडरपास पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया है। लेकिन इस बार जलजमाव से ज्यादा चर्चा रेलवे अधिकारियों के उस रवैये की हो रही है, जिस पर ग्रामीणों और पत्रकारों ने दबंगई का आरोप लगाया है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही बड़की बोआ रेलवे अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर कई फीट पानी जमा होने से बाइक और अन्य छोटे वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जा रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भारी परेशानी हो रही है, जबकि बच्चे जान जोखिम में डालकर इसी पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था और डीआरएम का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया था। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी से नाराज ग्रामीण एक बार फिर बड़ी संख्या में अंडरपास पर जुटे और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे जलजमाव की समस्या का समाधान मांग रहे थे और वैकल्पिक तौर पर रेल क्रॉसिंग खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों का रवैया पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण था। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पत्रकार जब ग्रामीणों की समस्याओं और प्रदर्शन की कवरेज कर रहे थे, तब रेलवे अधिकारियों ने उनसे भी कैमरा बंद करने को कहा और कवरेज के लिए लाइसेंस तक मांगने लगे। अधिकारियों के इस व्यवहार से मौके पर मौजूद लोगों में और अधिक आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारी अपनी दबंगई दिखाने में लगे रहे। फिलहाल ग्रामीण किसी सक्षम और उच्च रेलवे अधिकारी के मौके पर पहुंचने तथा समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त करने के मूड में नहीं हैं। बड़की बोआ अंडरपास में जलजमाव और अधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
#
आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मौके पर आपहुंचि पुलिस
#
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
#
अंडरपास में जलजमाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेल अधिकारियों की दबंगई से बढ़ा विवाद
#
सेल कोलियरी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बिजली विभाग के कर्मचारी पर दबंगों का हमला