Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धूम-धाम से मनी बी बी एम के यू धनबाद का 8 वां स्थापना दिवस ,जुटें आईआईटी आईएसएम के निदेशक सहित अन्य शिक्षा विद    
 

3/23/2025 5:19:11 PM IST

7517
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : स्व बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के 8 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्राद्यौगिकी संस्थान (ISM) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उसी संस्थान के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने शामिल होकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। सर्वप्रथम  स्व. बिनोद बाबू के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन और कुलगीत के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ।अतिथियों का स्वागत करते हुए DSW डॉ. पुष्पा कुमारी ने कहा कि आठ वर्ष की अवस्था का यह विश्वविद्यालय काफ़ी तेज़ गति से अपना मुकाम हासिल कर रहा है। मुख्य अतिथि प्रो. सुकुमार मिश्रा ने आठवें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों संस्थान को एकसाथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है। कला और संस्कृति विभाग के बच्चों ने बेहद शानदार नृत्य और संगीत की प्रस्तुति से समा बांध दिया। शिक्षकों ने भी गीत और गज़लों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।इसी बीच विश्वविद्यालय के आठ वर्ष की यात्रा पर कुलसचिव डॉ. धनंजय कुमार सिंह द्वारा तैयार किया हुआ डॉक्यूमेंट्री दिखाया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के आठ वर्ष की गतिविधियों का समायोजन किया गया था। कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय सफलता के चरम को चूमेगा।इसके पश्चात शहीद दिवस के अवसर हुतात्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।कुलसचिव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकुन्द रविदास कर रहे थें। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...

# ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
# टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा