Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, महिलाओं ने खुद संभाली मरम्मत की जिम्मेदारी

7/19/2026 12:05:51 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के कुदादा–तूरामडीह से तलसा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि तूरामडीह गांव की महिलाओं को खुद सड़क की मरम्मत करनी पड़ी। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जताई। केरुवा डूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली से रोजाना लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से पक्की सड़क बनाने का आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट