Date: 18/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड का सबसे  बड़ा सोलर हब बनेगा गिरिडीह में ,तैयारी शुरू 
 

4/4/2025 4:41:24 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कोल इंडीया की पहल पर झारखंड का सबसे बड़ा सोलर हब गिरिडीह में विकसित होने जा रहा है। यहां सौर्य ऊर्जा का  170 मेगावाट का प्लांट लगाने की पहल शुरू भी हो चुकी है। वर्तमान में यहां 4 मेगावाट का बिजली उत्पादन किया जा रहा है। यह प्लांट सीसीएल गिरिडीह एरिया में लगने जा रही है जो एक बड़ी परियोजना के रूप में सामने आएगी। उक्त आशय की जानकारी सीसीएल गिरडीह के जीएम गिरीश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी जी एस मीणा ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन  प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीच्यूट ) की टीम द्वारा सर्वे शुरू किया जा चुका है। अब उसके लिए डीपीआर बनेगी। जिसके बाद उक्त प्लांट को धरातल उतारा जाएगा। मीणा ने बताया कि उक्त सर्वे ड्रोन की मदद से किया गया है। यह ग्रीन रिनुअल एनर्जी के तहत किया जाएगा  जो सीधे सीसीएल एरिया को मिलेगा। यह सोलर हब झारखंड का सबसे बड़ा हब होगा। डीपीआर के बाद टेंडर होगा जिसके बाद प्लांट को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी लिए शमीप का ग्रिड राज्य सरकार या डीवीसी से पावर ग्रिड के बात किया जा रहा है। इस मौके पर सीसीएल के पदाधिकारी शम्मी कपूर व राजवर्धन कुमार भी मौजूद थें। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क