Date: 16/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाबा साहेब की 134 वीं जयंती पर निकली शोभा यात्रा ,ली मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प 
 

4/14/2025 11:53:12 AM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : सविंधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की आज 134 वीं जयंती आज जामताड़ा में धूमधाम से मनाई गई। मौके पर भाजपाइयों व अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरा बाजार का भ्रमण करते हुए पूराना  कोर्ट स्थित अंबेडकर चौक पहुंची। जहां बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुवे नमन कर उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने का सभी ने संकल्प ली ।भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कि बाबा साहेब जैसे राष्ट्र भक्त की जयंती पर आज एक बड़ा गर्व महसूस कर रहा हूँ। बाबा साहेब की सविंधान से देश के सभी वर्गों को सामान अधिकार मिला है। वहीं राजद के व्यपारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बजाज ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के एक एक लोगों के लिए एक हथियार दिया है। जिससे सभी लोग एक सामान है। भारत की संविधान प्रबुद्ध, धर्मनिरपेक्ष है जिसे सभी राज्यों को इसे मानना चाहिए। 
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट