Date: 07/11/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने  विभिन्न गंगा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी
 

5/12/2025 3:20:18 PM IST

196
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुंगेर मे जिले के महत्वपूर्ण  गंगा घाट कष्टहरणी गंगा घाट , बबुआ गंगा घाट , सोझी गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। वह घाट ने स्नान कर  पूजा अर्चना की। इस त्यौहार में बड़ी श्रद्धा के साथ लोगों ने एक दूसरे से गला मिल कर बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।   यहां के विभन्न घाटों पर अहले सुबह से श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और दान पुण्य को लेकर पहुंचने लगे। गंगा घाट पर बैठे पंडित  के अनुसार हिंदी के वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध का भी जन्म हुआ था। और धार्मिक दृष्टिकोण से बुद्ध पूर्णिमा का सनातन धर्मावली में महत्वपूर्ण पर्व में से एक मना जाता है। इस दिन लोग पवित्र गंगा नदी में श्रद्धा स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करते हैं। जिससे परिवार में सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अति शुभ माना जाता है। जिला प्रशासन ने गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो और किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटे, इसके लिए व्यापक इंतजार किए हैं।
 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट