Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदिवासी व जनजातीय लोगों के प्रति केंद्र जिम्मेवार : हेमंत सोरेन 
 

5/21/2025 4:14:04 PM IST

7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  : केंद्र सरकार झारखंड के आदिवासी व जनजातीय लोगों के प्रति सक्रिय नहीं है। जिसके कारण कदम कदम पर मुश्किलें आ रही है। इसी को लेकर आज झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (टीएससी ) की बैठक हुई। जिसमे तमाम समस्याओं पर न केवल चर्चाएं हुई बल्कि मामले में संबंधित विभागों को आशय से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने को मैने कहा है। संबंधित प्रस्ताव तैयार होने के बाद उस पर न केवल विस्तार से चर्चा होगी बल्कि आदिवासी व जनजातियों के समस्याओं के निदान निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी व जनजातियों की तमाम समस्याओं विभागवार संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है ताकि उसका सही ढंग से निदान निकल सके। मौके पर कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चाएं हुई है। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट