Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

और मौसम पर पूर्वानुमान ठीक हीं निकला,मानसून ने केरल में दे दी है दस्तक

5/24/2025 3:51:27 PM IST

7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  : मौसम का पूर्वानुमान ठीक हीं निकला और मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।  यह भारत की मुख्य भूमि पर पिछले 16 वर्षों में मानसून का सबसे पहले आगमन है।  इस बार अपने तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।  भारत के मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है।  पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में आया था, जब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था।  केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है।  हालांकि, 1918 में राज्य में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून आगमन का इकलौता मामला है। उल्लेखनीय है कि कोयलांचल लाइव ने इसको लेकर अपने  न्यूज पोर्टल पर पहले हीं इसकी संभावना व्यक्त कर दी थी।  । 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट