Date: 27/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सरना भूमि विवाद को लेकर रांची के बेड़ो थाने में तोड़फोड़,प्राथमिकी दर्ज
6/1/2025 1:42:57 PM IST
7443
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
बेड़ो थाना क्षेत्र के महादानी मैदान के पास सरना की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का मामला शनिवार को आक्रोश में बदल गया. अतिक्रमण हटाने के लिए लाये गये निजी जेसीबी के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी सूचना मिलने पर सरना धर्मावलंबी शनिवार की देर रात बेड़ो थाना पहुंचे और उग्र प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की भीड़ ने थाना में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की. कार्यालय कक्ष में रखे कागजात को नुकसान पहुंचाया. मामले में डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पुलिस ने उग्र लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके तहत कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि महादानी मैदान स्थित सरना स्थल का अतिक्रमण किए जाने के विरोध में सरना धर्मावलंबियों ने पड़हा सम्मेलन का आयोजन किया था. स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की थी. सरना स्थल पर अतिक्रमण मुक्त करने की मांगों के साथ सरना स्थल महादानी मैदान में बेड़ी के पहान, पुजार ने पूजा-अर्चना कर झंडा गड़ी कर दी. जिसे लेकर दिन भर प्रशासन और सरना धर्म के अगुवा के बीच वार्ता हुई.
सरना जमीन को लेकर नोटिस जारी
सीओ प्रताप मिंज और डीएसपी अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ग्रामीणों को समझाते रहे. सीओ ने 24 घंटे के अंदर सरना स्थल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का नोटिस जारी किया. तब जाकर सरना धर्मावलंबी शांत हुए. सीओ ने कहा कि सरना स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर चिह्नित कर दिया जाएगा. सरना स्थल के नाम पर एक एकड़ पांच डिसमिल भूमि दर्ज है. शेष सरकारी भूमि है. मौके पर पहान-पुजार, महतो, पैनभरवा, पडहा और सरना समुदाय के लोग मौजूद थे. इधर, तोड़फोड़ के बाद बेड़ो थाना पुलिस छावनी में तब्दील है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
#
बी.आर.एम. महिला कॉलेज में साइबर पुलिस की ओर से किया गया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
#
वार्ड नंबर 18 में दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में मुख्य आरोपी शिवम गिरफ्तार
#
बच्चा चोरी की अफवाह में चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
#
108 लीटर बीयर के साथ मेयर का दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की राष्ट्रवादी सोच बीएम एस से खाती मेल - राज सिन्हा
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी अहम् जानकारी ,बताया ....
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 1994 बैच के छात्रों का मिलन समारोह, पुरानी यादें हुईं ताज़ा
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी