Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

108 लीटर बीयर के साथ मेयर का दो बॉडीगार्ड  गिरफ्तार

2/25/2026 1:42:26 PM IST

125
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया शहर में शराबबंदी कानून के बीच गया के कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरपाती इलाके में छापेमारी कर 108 लीटर बीयर शराब बरामद की है। इस दौरान मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड और एक निजी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया है ।इस मामले में डीएसपी टाउन  ने बताया की , संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान  स्विफ्ट कार से 108 लीटर बियर शराब बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट