Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों को मरी गोली, मौके पर मौत
6/10/2025 12:35:02 PM IST
7538
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
राजधानी पटना में डबल मर्डर से एक बार फिर हड़कंप मच गया है. ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना इलाके का है, जहां मंझौली सिंघाड़ा मार्ग में अपराधियों ने दो बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला। घटना में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
अपराधियों ने दो युवकों को भून डाला:
घटना की सूचना पटना एफएसएल टीम को दी गई है। दोनों युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह-सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान सड़क किनारे एक काला लाल अपाचे बाइक दिखा और उससे कुछ दूरी पर दो युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
सड़क किनारे पड़ी थी युवकों की लाश:
घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की बिक्रम के मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की सड़क किनारे दो युवक का शव है। वहीं दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है. बताया गया कि शव के पास एक बाइक भी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची और वहां से 12 गोली का खोखा बरामद किया गया।
"मृतकों की पहचान की गई है, साथ ही घटना की जानकारी पटना एफएसएल टीम को दी गई है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है."- विनोद कुमार, थानाध्यक्ष, बिक्रम
दोनों युवक हत्या के मामले में थे नामजद:
बता दें कि हत्या के पीछे का कारण आपसी रंजीश माना जा रहा है. लगभग 3 साल पहले विक्रम थानाक्षेत्र के नगहर गांव में विक्रम थाने के चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें मृतक सोनू कुमार और रोशन कुमार हत्या नामजद थे। इसी हत्या मामले को रफा-दफा करने के लिए दोनों युवक बाइक से अख्तियारपुर गांव जानें के लिए निकले थे. हालांकि बीच रास्ते में ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
क्या कहते हैं डीएसपी :
फिलहाल पुलिस इस वारदात को चौकीदार हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। इधर पूरे मामले पर पालीगंज अनुमंडल की डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि बिक्रम थाने की पुलिस को सुबह में सूचना मिली कि मंझौली गांव से सिंघाड़ा जाने वाले मार्ग में दो युवक का लाश है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची जांच कर में पता चला कि दोनों युवक की गोली मार कर हत्या की गई है।
"शव की पहचान कर ली गई है, हालांकि घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आ रहा है. घटना स्थल से 10 से 12 गोली का खोखा को बरामद किया गया हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है।साथ ही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है."
-उमेश्वर कुमार चौधरी, डीएसपी 2, पालीगंज अनुमंडल, पटना
पटना में नहीं थम रहा डबल मर्डर का सिलसिला :
बीते सोमवार को पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड ने शहर को झकझोर कर रख दिया था। अचानक हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एनएमसीएच की सेवानिवृत्त नर्स महालक्ष्मी मेहता और उनकी 22 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति धनंजय मेहता तीन गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एनएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अप्रैल में मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख नकद बरामद
#
पति की कथित प्रताड़ना के खिलाफ महिला ने उठाई आवाज
#
महिला की मौत के बाद शव गायब, हत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
#
तेज रफ्तार वाहन का कहर: 5 वर्षीय बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...