Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मां और भाई की चिता को बेटी ने दी आग, तेंदुनी गांव में हर आंख हुई नम...

11/5/2026 11:30:06 AM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Bhojpur : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मां और बेटे की निर्मम हत्या के बाद अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ के बीच मृतका की बेटी ने आगे बढ़कर अपनी मां और भाई को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक तरफ मां और भाई की हत्या का गम, तो दूसरी तरफ परिवार के भीतर विवाद की चर्चा ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।  जिस घर में गूंजी थी किलकारी, वहां पसरा मातम... बेटी ने मां और भाई को दी मुखाग्नि, तेंदूनी गांव में आंख नम। बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां जमीन और संपत्ति के विवाद में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेतने के बाद दोनों पर हथौड़े से भी हमला किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरा मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव का है। जहां मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामवती कुंवर और उनके छोटे बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां और छोटा बेटा घर में थे। इसी दौरान दोनों पर धारदार हथियार और लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

भोजपुर से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट





ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...