Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फोन में फर्जी ऐप भेजकर उड़ाते थे पैसे, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा..

11/5/2026 11:30:06 AM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा साइबर अपराध थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एस पी शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस और स्थानीय थाना प्रभारियों की एक विशेष छापेमारी टीम ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आन साइबर अपराध थाना में एस पी शम्भु कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र से साइबर अपराध होने की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद टीम गठित कर उक्त दोनों थाना क्षेत्र में छापेमारी की गईं, जिसमें तीन शातिर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई, गिरफ्तार अभियुक्तों के वास से नगद आठ लाख 13 हजार,  आठ मोबाइल, छः सिमकार्ड बरामद हुआ है। संबंधित समस्याओं को ठीक करने का झांसा देते थे। इसके बाद वे पीड़ित के मोबाइल पर 'Rumyee App' का फर्जी APK फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करवा लेते थे। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़ित के फोन का पूरा एक्सेस और डेटा अपराधियों के पास चला जाता था, जिसके बाद वे बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे, इसके साथ ही अपराधियों ग्राहकों को PhonePe पर ₹1,999 का कैशबैक मिलने का फर्जी मैसेज भेजते थे और उन्हें 'Accept' बटन दबाने को कहते थे। जैसे ही कोई ग्राहक इसे एक्सेप्ट करता, पैसे उसके खाते से कटकर अपराधियों के फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते थे।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट





ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...