Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में टेंडर पर उठे सवाल, एजी रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा!

11/5/2026 11:30:06 AM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार में सरकारी विभागों में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा और उसके अधीन आने वाले महाविद्यालयों में भी निर्माण कार्य, मरम्मत, रंगाई-पुताई और अन्य खरीदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसबी कॉलेज, आरा में एजी विभाग की जांच रिपोर्ट में विभिन्न कार्यों को लेकर वित्तीय एवं प्रक्रियागत अनियमितताओं पर सवाल उठाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया को दरकिनार कर कुछ चुनिंदा संवेदकों को लगातार काम मिलने का रास्ता साफ किया गया। विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों तक सरकारी और संस्थागत राशि से होने वाले कार्यों की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं होनी चाहिए? आखिर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है?
माननीय कुलाधिपति महोदय एवं बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से जनहित में प्रमुख मांगें हैं—
1. एसबी कॉलेज की एजी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
2. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में पिछले पांच वर्षों के निर्माण, मरम्मत, रंगाई-पुताई और खरीदारी की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
3. टेंडर प्रक्रिया में शामिल संवेदकों और कार्य आवंटन की निष्पक्ष जांच हो।
4. सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और संवेदकों पर कठोर कार्रवाई हो।
5. जांच रिपोर्ट और कार्रवाई का विवरण सार्वजनिक किया जाए।
सवाल शिक्षा व्यवस्था की साख का है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है, किसी की निजी कमाई का जरिया नहीं बनना चाहिए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के आदेश कब जारी होते हैं। 
 

आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट





ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...