Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कोयले का ढेर धंसने से हुआ बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत,चार  लोगो की दबे होने की आशंका 

11/5/2026 11:30:06 AM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro  : बोकारो के बेरमो अनुमंडल  के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में आज अचानक कोयले का ढेर धंस  जाने से तीन महिलाओ की मलवे में दबने से  मौत होने की सूचना है |जबकि चार लोगो की दबे होने की आशंका जताई जा रही है |
 
जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए स्टॉकयार्ड से रिजेक्ट कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर जमा कोयले का भारी ढेर धंस गया। हादसे के वक्त मौके पर छह महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। सभी सात लोग कोयले के मलबे में दब गए।
 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन महिलाओं की मौत होने की अखबर है | मृतकों में कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की पहचान हुई है, जबकि तीसरी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों मृतक महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। बेरमो एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
 
फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
 
 
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज शर्मा की रिपोर्ट