Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भागने के क्रम में बेकाबू कार ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, चालक गिरफ्तार
6/12/2025 11:12:35 AM IST
7640
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार के पटना में बुधवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जब गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बेकाबू कार के ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों को रौंद डाला. एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर देर रात चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई है. इस घटना में एक दारोगा और एक अन्य महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर बुधवार रात को वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक भागने लगा. बेकाबू गाड़ी ने आगे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी और कई पुलिसकर्मियों को रौंद डाला.
गाड़ी में बीजेपी का स्टीकर : बेकाबू कार ने पुलिस टीम को जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी वाहन में भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर लगा हुआ था. गाड़ी का नंबर BRO1HT8437 है. घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
बेकाबू गाड़ी ने खड़ी कार को मारी टक्कर:
देर रात पुलिस की एक टीम अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोककर उसकी जांच शुरू की. तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक दूसरी कार ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर लगी.
महिला सिपाही की मौत, दो जख्मी:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज गति से आई कि पुलिस टीम को संभलने का मौका भी नहीं मिला. टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला सिपाही कुमारी कोमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही बुरी तरह घायल हो गए. तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद कोमल कुमारी की मौत हो गई.
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल:
इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है. बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतक कांस्टेबल कोमल कुमारी को श्रद्धांजलि दी है और घायल अधिकारियों के इलाज की निगरानी की जा रही है. वहीं, इस घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अक्सर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होते हैं, जहां उनके पास कोई सुरक्षा उपकरण या बैरिकेड नहीं होता. इसी लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटनाएं बार-बार होती हैं.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इमामगंज में 5 लाख की लूट का बड़ा खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश!
#
फोन में फर्जी ऐप भेजकर उड़ाते थे पैसे, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा..
#
मां और भाई की चिता को बेटी ने दी आग, तेंदुनी गांव में हर आंख हुई नम...
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में टेंडर पर उठे सवाल, एजी रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा!
#
कोयले का ढेर धंसने से हुआ बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत,चार लोगो की दबे होने की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, लेकिन जल्द मिलेगी राहत!
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...