Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर की खुली राज
6/13/2025 1:19:19 PM IST
7528
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Mumbai :
फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने सब को स्तब्ध कर दिया है। इसमें शुरुआत में माना गया कि पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, संजय कपूर की मौत की असली वजह मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें मधुमक्खी ने काटा, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उनकी जान चली गई। इस अप्रत्याशित कारण ने सभी को चौंका दिया है।संजय कपूर की मृत्यु कैसे हुई?रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय संजय कपूर का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। इस अप्रत्याशित घटना से संजय कपूर की मौत की खबर से सभी हैरान हैं।करिश्मा कपूर के थे पूर्व पतिसंजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हालाँकि, शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, “अहमदाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया दुर्घटना। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दे।” अब संजय कपूर की अचानक मौत ने उनके प्रसंशक और फिल्म जगत के लाेग स्तब्ध हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
'रामायण' बनी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म, यश बोले- यह भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट
#
'हैवान' का टीज़र आज होगा रिलीज, अक्षय-सैफ पहली बार साथ
#
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ के पार कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
भोजपुरी विषय को उच्च शिक्षा में मिले पहचान, छात्र संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
#
अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान हुई तेज, कई होटल व अस्पतालों में खामियां उजागर, सुधार के निर्देश
#
गर्मी बढ़ते ही लाइफ लाईन कहे जाने वाली नदी का जलस्तर कम, क्षेत्रों में जल संकट गहराने लगा
#
टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़ !, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा , मौके पर पहुंची पुलिस