Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पटाखा फैक्टरी में हुआ जोरदार विस्फोट, चार लोगो की मौत, कई घायल

6/16/2025 1:19:46 PM IST

7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Amroha :अतरासी गांव में चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, इससे चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। धमाका इतना भयावह था की बहुत दूर तक इस  विस्फोट की आवाज को सुना गया। धमाके के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। मलबे में दबकर चार से ज्यादा लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फैक्टरी में फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता था। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने गई थी।
बताते हैं कि बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क