Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उत्तर प्रदेश में तेज़ हवा के साथ हुई बारिश,गर्मी से लोगो में राहत,अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश
6/16/2025 6:47:19 PM IST
7592
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Uttar Pradesh :
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ-साथ भारी बरसात देखने को मिल रही है। साथ ही बिजली भी चमक रही है। यूपी का बदला मौसम जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में तेज हवाओं और बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हिस्से और तराई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम खराब हो सकता है। बादल गरज सकते हैं। बिजली चमक सकती है,और बरसात की संभावना भी है। इस दौरान तेज हवाएं (40 से 50 किमी की रफ्तार से) भी चल सकती हैं। इसके अलावा 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत समेत आसपास के जिले शामिल हैं।
वहीं प्रदेश में आंधी-पानी और बिजली लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो रही है। रविवार से सोमवार तक यानी 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी आपदा विभाग के अनुसार, रविवार से सोमवार तक यानी 24 घंटे में 35 लोगों की जान गई है। इसमें सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत की वजह बिजली का गिरना। प्रयागराज में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां बिजली गिरने के कारण जिंदा जल गईं। घाटना के समय पूरा परिवार सोया हुआ था। शाहजहांपुर में एक 45 साल की महिला की मौत आंधी- बारिश से हुई।
बरेली में हुई सबसे ज्यादा बारिश :
वहीं प्री मॉनसून बरसात सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को गोरखपुर, मथुरा, अयोध्या समेत 46 से अधिक जिलों में बरसात देखने को मिली। प्रदेश में सोमावार को सबसे ज्यादा बरसात बरेली में हुई। यहां 149 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से आगरा में सड़क धंस गई। इसमें एक युवक गिर गया। उसको सेस्क्यू करने में लगभग एक घंटे लग गए। चंदौली में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं ललितपुर में दो किसानों की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयलांचल का दर्द रंगों में उतरा, छात्रों की पेंटिंग ने दिखाई खनन और प्रदूषण की हकीकत!
#
जमीन है लेकिन पानी नहीं! 120 सबर परिवारों की आजीविका पर संकट!
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण