Date: 25/10/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को  छह गोली मार किया घायल कर हुए फरार 

6/20/2025 1:20:55 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaa  : टनकुप्पा थाना अंतर्गत  करहनी बाद मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली छह गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान बाघा बिगहा गांव के रहनेवाले अनुज पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले टनकुप्पा सीएचसी और फिर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के विभिन्न जगहों से 4 गोलियां आरपार कर गईं लेकिन दो गोलियां अटकी पड़ी है।  हालात गम्भीर होने की वजह से उसका ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है।
 
ढिबर बाजार से लौटते वक्त बदमाशों ने किया हमला 
 
अनुज पासवान गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ढिबर बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। करहनी बाद मोड़ के पास घात लगाए बदमाशों ने पहले उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लगने पर अनुज बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने नजदीक से उसके सीने, पेट, हाथ और पैर में कई गोलियां मारीं। फिर मौके से फरार हो गए। अनुज के परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी को भी बडैला मोड़ के पास बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और छिनतई की थी। तब उसे अगवा कर भदान ले जाया गया था, लेकिन डायल 112 की टीम समय पर पहुंच गई थी, जिससे जान बच गई थी। उसी मामले में अनुज ने बाघा बिगहा के आकाश, चंदन, वीरेन्द्र और करहनी बाद के सोनू, शुभम व अमन शर्मा को नामजद आरोपी बनाया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। यहां तक की अपराधियों की बाइक फतेहपुर थाना पुलिस जब्त कर ले गई थी। लेकिन बगैर जांच पड़ताल के बाइक छोड़ दी गई।
 
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट