Date: 30/07/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
देश सहित कोयलांचल ने भी याद किया बरसी पर 25 जून 1975 आपातकाल का काला दिन
6/25/2025 3:44:04 PM IST
93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
देश के काले इतिहास का सबसे कला दिन 25 जून 1975 जिस दिन लगाए गए आपातकाल की आज बरसी है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इमरजेंसी के उन भयावह दिनों को याद किया। उन्होंने मांग करी कि जैसे स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास स्कूलों में पढ़ाया जाता है। वैसे ही आपातकाल का इतिहास भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी को इस देश की लोकतांत्रिक जड़ों पर हुए हमले की जानकारी हो सके।रघुवर दास ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान उन्हें भी जेल में रहना पड़ा था। पहले उन्हें दो महीने तक जमशेदपुर की जेल में रखा गया और फिर गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज जो पार्टी संविधान की दुहाई दे रही है, उसी कांग्रेस ने 1975 में संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए बिना कैबिनेट की मंजूरी के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से दस्तखत करवा कर आपातकाल लागू किया था।उन्होंने कहा कि 12 जून 1975 को दो बड़ी घटनाएं हुईं – पहली, गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छात्र आंदोलन के कारण हार मिली और दूसरी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया। चुनावी भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें 6 साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया। सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया।इसके बाद देश भर में लोकतंत्र की आवाज को कुचलने का काम हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), जमात-ए-इस्लामी और आनंद मार्ग जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया और हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर सहित सैकड़ों विपक्षी नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 में थके-हारे कॉवरियों के लिए मनोरंजन
#
आईआईटी (आईएसएम) में 45वें दीक्षांत समारोह की जोरदार तैयारी,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
#
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
#
सदस्य सरिता पांडेय जी की काव्य संग्रह " रेत पर नदी " का विमोचन
#
बिहार की शिक्षिका 502 KM दूर रह कर बना रही थी हाजिरी, प्रधानाध्यापक से माँगा गया स्पष्टीकरण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पार्क जुबली और शहर के लाइट शू सज्जा का उद्घाटन, टाटा सांस के चेयरमैन ने दिया बड़ा संदेश
#
गृह मंत्री अमित शाह 10 को रांची आएंगे
#
दिलीप सिंह ने किया भोजपुरी फ़िल्म दोस्ती और प्यार के निर्माता व सभी कलाकारों को सम्मानित
#
और पैसाें की लेन-देन की विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान
#
पर्व त्योहारों के माध्यम आदिवासी संस्कृति को बचाने का प्रयास