Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
'हेरा फेरी 3' में होगी दिग्गज एक्टर की वापसी,सबके फेवरेट कैरेक्टर ने खुद कन्फर्म की ये बात...
6/30/2025 2:44:33 PM IST
7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash
Bollywood :
'हेरा फेरी ' फिल्म सीरीज एक बार फिर बड़े परदे पर धूम मचाने के लिए तैयार है, इस बार फिल्म 'हेरा फेरी 3' के नाम से रिलीज़ होगी। 'हेरा फेरी 3' को लेकर काफी वक्त से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सबसे ज्यादा फैंस इस बात से निराश थे कि उनके फेवरेट कैरेक्टर 'बाबू भैया' निभाने वाले परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब हाल ही में परेश रावल ने असमंजस को दूर करते हुए फैंस के मन में उम्मीद जगा दी है कि वे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ 'हेरा फेरी 3' में वापसी कर रहे हैं। एक्टर परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3'में अपनी वापसी को कंफर्म करते हुए कहा कि सभी मुद्दे अब सुलझ गए हैं।
क्या था विवाद ?
हेरा फेरी 3 से परेश रावल का अचानक बाहर होना कई हफ्तों से सुर्खियां बटोर रहा था। शुरू में, रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अभिनेता ने रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी है. हालांकि, 18 मई को, परेश ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं. एक्टर ने कहा, 'मैं यह रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से दूर होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन के लिए बहुत प्यार, सम्मान और विश्वास रखता हूं।
परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर होने के बाद, अक्षय कुमार, जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं ने कथित तौर पर उन पर मुकदमा दायर किया, जिसमें 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया और दीवानी और आपराधिक कारवाही की धमकी दी गई। अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया कि उन्होंने दिग्गज अभिनेता को आंशिक भुगतान के रूप में 11 लाख रुपये का भुगतान किया था और उन्होंने पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए अन्य वीडियो के साथ-साथ एक प्रोमो क्लिप शूट कर लिया था। अक्षय द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद, परेश की कानूनी टीम ने घोषणा की कि अभिनेता ने अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ 11 लाख रुपये की राशि वापस कर दी है. दिग्गज अभिनेता ने एक्स पर लिखा, 'मेरे वकील, अमीत नाइक ने मेरी सही बर्खास्तगी और बाहर निकलने के बारे में उचित जवाब भेजा है. एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे'.
पहली हेरा फेरी साल 2000 में रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लीड रोल निभाया था। इनके अलावा फिल्म में तबु, गुलशन ग्रोवर, रजाक खान जैसे कलाकार भी थे। वहीं फिर हेरा फेरी 2006 में रिली हुई थी. जिसमें लीड कास्ट वही थी। इनके अलावा बिपाशा बसु, राजपाल यादव, रिमी सेन, जॉनी लीवर, शरत सक्सेना जैसे कलाकार थे. वहीं अब इसकी तीसरी किस्त के बारे में कुछ भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ, हालांकि फिल्म का आना तय है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
#
होली पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल , अबीर और गुलाल लगा ट्राफिक रुल फॉलो करने दिया सन्देश
#
उत्साह और उमंग के साथ एसएसपी आवास पर अधिकारियो ने खेली होली ,रंग-गुलाल के बीच सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
पोलो ट्रांसपोर्ट में ट्रांसपोर्टर्स ने जमकर खेली होली, एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी बधाई
#
होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली