Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले का हुआ खुलासा ,तीन गिरफ्तार
6/30/2025 2:30:52 PM IST
7527
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Darbhanga :
बिहार के दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित कॉम्प्लेक्स में पुलिस ने दो अंतर जिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पटना के एक नामी डॉक्टर से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा हुआ है. दरभंगा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दोनों को मौके से पकड़ा.
जानकारी के अनुसार पटना के फुलवारीशरीफ स्थित अस्पताल के एक डॉक्टर से तीन अपराधियों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी. मामला सामने आने के बाद एसटीएफ ने दरभंगा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दिल्ली मोड़ स्थित कॉम्प्लेक्स में स्थित एक ऑफिस में छापेमारी की गई. तीसरा आरोपी फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ लालबाबू (निवासी लहरियाचक, आलमपुर) और मो. फरहान (निवासी इशोपुर) के रूप में हुई है. दोनों ने पूछताछ में रंगदारी मांगने की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया गया है.: गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए. गिरफ्तार दोनों आरोपी पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस कार्रवाई के बाद दरभंगा समेत पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है.
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय है और इसके तार संगठित अपराध से जुड़े हो सकते हैं. दरभंगा विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि गुप्त जानकारी मिली की दिल्ली मोड़ के पास कुछ लोग पिस्टल के साथ घूम रहें थे. फिर उच्च प्राधिकारी को सूचना देकर एक टीम बनाकर घेराबंदी कर छापेमारी की. यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है, जांच के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख नकद बरामद
#
पति की कथित प्रताड़ना के खिलाफ महिला ने उठाई आवाज
#
महिला की मौत के बाद शव गायब, हत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
#
तेज रफ्तार वाहन का कहर: 5 वर्षीय बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...