Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

65 वें स्थापना दिवस पर चतरा महाविद्यालय चतरा में संगोष्ठी

6/30/2025 5:41:06 PM IST

7430
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
chatra  :  चतरा महाविद्यालय चतरा में 65  वें स्थापना दिवस पर आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के बीच सोमवार को  एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस संगोष्ठी का विषय " नई शिक्षा नीति 2020  एक अवलोकन " हुई।  इस संगोष्ठी में विभिन्न विभागों क़े छात्र - छात्राओं ने भाग लिया और इस विषय क़े सम्बन्ध में छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।  सर्वश्रेष्ठ विचारों की व्याख्या करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रखा गया।  जिसमे ईशा कुमारी प्रथम, शशि कुमार बर्मा द्वितीय और बैजनाथ कुमार पासवान तृतीय स्थान पर रहे । इस संगोष्ठी क़े सफल संचालन में डॉ० मुमताज अंसारी, डॉ० अंशुमय लायक, डॉ० ग्लोरिया ग्रेस होरो, हीरामन महतो, रवि मित्तल  तथा रंजन कुमार एवं धीरू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जज के  रूप में प्रो चन्द्र कान्त कमल, प्रो प्रेम बसंत बाखला तथा श्रेया प्रकाश जी उपस्थित थें । इस संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। वहीं 01 जुलाई को स्थापना दिवस के  समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा । जिसमे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि  विशिष्ट अतिथि में स्थानीय सांसद  कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान  उपस्थित रहेंगे। 
 
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमला पति की रिपोर्ट  


सम्बंधित खबरें

# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 
# होली पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल , अबीर और गुलाल लगा ट्राफिक रुल फॉलो करने दिया सन्देश
#  उत्साह और उमंग के साथ एसएसपी आवास पर अधिकारियो ने खेली होली ,रंग-गुलाल के बीच सभी ने दिया भाईचारे का संदेश 
# पोलो ट्रांसपोर्ट में ट्रांसपोर्टर्स ने जमकर खेली होली, एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी बधाई
#  होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना