Date: 19/07/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कार्यकर्ता मिलन समारोह से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहुंचे स्व मदन पांडेय की 26 वी पुण्यतिथि पर,कइयों की हुई वापसी 

7/17/2025 4:11:12 PM IST

56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : नारायणपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित की गई।जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित जिला अध्यक्ष व बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर सर्वप्रथम बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व बाबूलाल मरांडी ने स्व मदन पांडेय की 26 वी पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण  कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मदन पांडेय के परिजनों से मुलाकात की, बताते चलें कि मदन पांडेय  भाजपा के नेता रह चूके थें । उनकी हत्या नक्सलियों के द्वारा वर्ष 1999 में कर दिया गया था। मदन पांडेय के परिजनों से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचकर  कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कई  टिप्स दिए। वहीं इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में निमाई सेन समेत दर्जनों कददेवार कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। ये सभी नेता व कार्यकर्ता पूर्व में भी भाजपा में हीं थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 पहले देश में भ्रष्टाचार चरम पर थी, लेकिन केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रस्टाचार मुक्त है और जहां भी भ्रष्टाचार है वहां के नेता अधिकारी जेल में है।  उन्होंने कहा कि झारखण्ड के एक मंत्री समेत कई अधिकारी जेल में है और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी जेल से आएं हैं और वर्तमान1 बेल पर है। वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बदलने की अपील जनता से किया है।  वहीं उन्होंने कहा कि जामताड़ा में इन दिनों लव जिहाद बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए ।  
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट