Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया पहुंचते ही डिप्टी सीएम ने टेका मस्तक, फिर बोले, अब कोई नहीं कर पाएगा बिहार को बदनाम
7/31/2025 2:45:09 PM IST
7456
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Gayaji :
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने बुधवार को गयाजी की पावन धरती पर आकर अपना दौरा धार्मिक आस्था से शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन कराया। फिलहाल डिप्टी सीएम एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद डिप्टी सीएम एक बजे शहर के टाउन स्कूल के सभागार में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह में शरीक होंगे। इसके बाद दो बजे वे समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में भाग लेंगे। इसकी तैयारी जोर शोर से की गई है।
इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे मां मंगला गौरी के दरबार पहुंचे। पर्वत की चोटी पर स्थित इस सिद्ध पीठ में उन्होंने मां की आराधना की और बिहार के विकास और सामाजिक शांति की कामना की। पूजा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भगवान हों, वहां भय और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं होता। अब बिहार को कोई बदनाम नहीं कर पाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो लोग चोर मचाए शोर की तर्ज पर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, वे सावधान हो जाएं। बिहार अब अपराध और अराजकता नहीं, बल्कि सुशासन और संकल्प का परिचायक बनेगा। उन्होंने खुद को अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के संकल्पों का हनुमान बताया और कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना ही अब मुख्य लक्ष्य है। अब कोई आसुरी प्रवृति के लोग सोने की लंका नहीं बना पाएगा। डिप्टी सीएम का यह बयान राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश है। एनडीए में फिर से मजबूती दिख रही है और कार्यकर्ताओं से उनकी खास मुलाकात इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। धार्मिक नगरी गया में उनके इस दौरे ने चुनावी हलचल भी तेज कर दी है।
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़