Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नोएडा में रैश ड्राइविंग करने वाले ड्राइवर का खुला राज,फर्जी नाम और दो आधार कार्ड बरामद
8/16/2025 2:45:19 PM IST
7564
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Uttar Pradesh :
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रैश ड्राइविंग करने वाले आरोपी ड्राइवर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर बुकिंग लेता था. दरअसल, आरोपी का असली नाम नसीम है. मामले पर जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के पास से अलग-अलग नाम के दो आधार कार्ड भी बरामद किए हैं. मामला तब सामने आया जब ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने के लिए कपल ने कैब बुक की. मगर ड्राइवर के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे।
आरोपी कैब चालक पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने के डर से दिल्ली रैश ड्राइविंग करने लगा. कैब में बैठे कपल ने उसे रैश ड्राइविंग के लिए रोका भी. मगर ड्राइवर उन्हें नजरअंदाज करते हुए गाड़ी को तेजी से चलाता रहा. आरोप है कि इसी रफ्तार के कारण उसकी एक वाहन से टक्कर भी हो गई, जिसमें पीड़ित और उसकी पत्नी को हल्की चोट भी आई है. हालांकि, उनकी बच्ची सुरक्षित थी, लेकिन वो घटना से बुरी तरह डर गई है. यह हादसा पर्थला ब्रिज के पास हुआ. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
कार चालक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को शाम सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे. इस वीडियो को कार की पिछली सीट पर बैठी एक महिला ने बनाया था. वीडियो में महिला और उसके पति कार चालक से कार रोककर उन्हें उतारने की मिन्नतें कर रहें हैं. लेकिन कार चालक उनकी बातों को नजरअंदाज करता दिखाई दे रहै है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक को शुक्रवार को सहारा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी वैगनआर कार को सीज कर दिया है.
फर्जी नाम से लेता था बुकिंग
आरोपी हरियाणा के पलवल जिले के हसावरी गांव का रहने वाला है. आरोपी ड्राइवर की पहचान नासिम के रूप में हुई है. वह सेक्टर-73 के सर्फाबाद गांव में रहता है. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि वह लोगों को धोखा देने के लिए बुकिंग ऐप पर अपना नाम सोनू बताता था. यही नहीं आरोपी ने अलग-अलग नामों से दो आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं. ये दोनों आधार उसकी कार से बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक