Date: 02/11/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तालाब में फेंका 70 वर्षीय महिला का हत्या किया गया शव मिला  

8/29/2025 4:32:59 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Auragabad  : औरंगाबाद में आज सुबह एक 70 वर्षीय महिला को अज्ञात अपरिधियो ने टंगी से काट कर हत्या कर दिया है। घटना औरंगाबाद थाना अंतर्गत  सिमरहिया गांव की है। सुबह तकरीबन चार बजे शौच करने निकली एक महिला को अज्ञात अपराधियों  ने टंगी से काट कर हत्या कर दी  है। मृत महिला की पहचान सिमरिया गाँव निवासी पियारिया देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आज सुबह  शौच के लिए वह बाहर गई हुई थी  हालांकि किसीने उन्हें बाहर जाते हुए  नही देखा था। लेकिन सुबह ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव के पोखर में एक महिला की शव फेका हुआ है। बाद में  उसे बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान  पियारिया देवी के रूप में की गई।  परिजनों ने पाया कि उनके माथे पर टांगी से मारा हुआ था जो मामला हत्या की ओर इंगित करता है। हत्या करके उसकी शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा । हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नही हो पाया है।
 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रूपेश की रिपोर्ट