Date: 30/08/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजयुमो ने राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन , हाथो में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

8/30/2025 12:17:29 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash  
 
Jahanabad : प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा इकाई के द्वारा जहानाबाद जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ पर राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती ,झंडा एवं राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव का पुतला लेकर नारेबाजी कर रहे थे। जहानाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को हाथो में काली पट्टी बांधकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए शहर के अरवल मोड़ के समीप पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कहा कि उन्होंने ऐसी अभद्र टिप्पणी की है ,जो कि घोर निंदनीय है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माता के सम्मान के खिलाफ बोले गए शब्द सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश की भावनाओं का अपमान है। जो नेता मंच पर खड़े होकर चुप रहते हैं, वे भी उस अपराध के सहभागी हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगते है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वही इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार,भजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट