Date: 04/11/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पैक्स व व्यापार मंडल पर 20 करोड़ का बकाया,वसूली में बैंक की छूट रही है पसीना 
 

9/3/2025 4:12:41 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit  by umesh  tiwary  
 
Munger  : मुंगेर जमुई सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का पैक्स व व्यापार मंडल पर 20 करोड़ का बकाया है। जिसकी वसूली में बैंक का इन दिनों पसीना छूट रहा है। मुंगेर-जमुई सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने  प्रेस वार्ता कर बताया कि भारत सरकार ने पैक्सों व व्यापार मंडलों को चावल उपलब्ध कराने को लेकर 14 सितंबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि अबतक शेखपुरा, जमुई, लखीसराय व मुंगेर के पैक्सों व व्यापार मंडलों के द्वारा सीएफसी गोदाम में चावल उपलब्ध कराने का जोे लक्ष्य दिया गया था।  उसके अनुसार 20 करोड़ का सीएमआर पेंडिंग हैं। 
 
 
अगर 14 सितंबर जमा सीएफसी गोदाम में पैक्स व व्यापार मंडल के द्वारा जमा नहीं कराया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंगेर-जमुई सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक सुचारू रूप से चले इसके लिए पैक्सों व व्यापार मंडलों को लक्ष्य के मुताबिक कार्य करना अनिवार्य है। बैंक चलेगा तभी पैक्सों व व्यापार मंडलों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बकाया शेखपुरा व लखीसराय पैक्स व व्यापार मंडल के पास है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 25-26 में 5 अरब 63 करोड़ 93 लाख रुपए की चावल खरीदारी पैक्सों व व्यापार मंडलों से होनी थी, जिसमें से 20 करोड़ की चावल वसूली नहीं हो पायी है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 25-26 में 29,404 किसानों से 2 लाख 42 हजार 552 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट