Date: 27/12/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद बांसुरी ने गयाजी में किया अपनी मां भाजपा की कद्दावर नेता स्व.सुषमा स्वराज का पिंडदान
9/12/2025 4:49:01 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Gya jee :
भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में धीरे-धीरे मजबूती से सक्रिय हो रहीं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार को गया पहुंचीं। उन्होंने मां और भाजपा की कद्दावर नेता रही स्व. सुषमा स्वराज के निमित्त विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे पूरे मनोयोग से जुड़ी रहीं। पंडा वैद्यनाथ दाढ़ीवाले ने पुजारी के साथ वैदिक विधि से उनका पिंडदान कराया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंड अर्पण किया।पिंडदान के वक्त बांसुरी भावुक दिखीं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक कार्य से आई हूं, यहां राजनीति की कोई बात नहीं। अभी पूरा ध्यान पूजन पर है, बाकी बातें कल होंगी। कल आपको डबल बाइट दूंगी। उनके साथ परिवार की सदस्य ऋतु और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे। गया की पितृभूमि में जब बांसुरी स्वराज अपनी मां के लिए पिंडदान कर रही थीं, उसी वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह था कि आने वाले दिनों में वे बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगी। सुषमा स्वराज का बिहार से गहरा नाता रहा है। अब उनकी बेटी उन्हीं कदमों पर चल रही हैं।इसी क्रम में 13 सितंबर को बोधगया में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। युवा शंखनाद नाम से होने वाले इस आयोजन में बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता होंगी। उनके साथ जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी मंच पर रहेंगी। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे और पार्टी की अगली राजनीतिक रणनीति को दिशा देंगे।धार्मिक नगरी गया से बांसुरी का संदेश साफ है— पितृकार्य के साथ राजनीतिक यात्रा भी यहीं से आगे बढ़ेगी। एक तरफ मां के लिए श्राद्ध और पिंडदान, दूसरी तरफ युवाओं को साधने का संकल्प। भाजपा इसे भावनाओं और राजनीति का संगम मानकर पूरे उत्साह से युवा शंखनाद कार्यक्रम में पेश कर रही है।
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर मुख्यालय का रंग रोगन का कार्य तेजी पर
#
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर NH 33 के पुल- पुलिया का पुलिस ने किया निरीक्षण
#
राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड को मिले तीन पदक
#
विश्वविधालय को स्वय एक आदर्श संस्था के रूप में विकसित करना होगा - संतोष कुमार गंगवार
#
पछुआ हवा से बिहार में बढ़ा ठंड,घना कोहरे से लोगो की बढ़ी परेशानी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलकात और कहा...
#
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
#
सिंदरी बस्ती में जलापूर्ति की मांग पर हर्ल प्रबंधन के साथ बनी सहमति
#
फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए दो युवक
#
चुनाव के पहले चरण के लिए कर्मियों के लिये मेडिकल कीट तैयार करने में जुटी विभाग