Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की
9/15/2025 12:07:33 PM IST
7518
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के दौरे पर हैं. इस दौरान अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे. अमृतसर पहुंचने के बाद वह अजनाला के घोनेवाल गांव गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया. घोनेवाल गांव अजनाला के उन कई इलाकों में से एक है जो बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके बाद राहुल गुरुदासपुर के एक बाढ़ प्रभावित गांव में ट्रैक्टर से पहुंचे।
यही नहीं, राहुल गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेक कर और प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की है. लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और अन्य पार्टी नेता भी थे।
कांग्रेस ने की लोगों से मदद की अपील
इस बीच कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, राहत कार्यों का जायजा लिया. पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों का जीवन तबाह कर दिया है. प्रदेश में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है, लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. हालात बहुत भयावह हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पंजाब के साथ है. हमारी सभी से अपील है कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करें. हमें साथ मिलकर इस आपदा को हराना है.
दरअसल, इस बार पंजाब में भीषण बाढ़ आई. यह बाढ़ सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण मौसमी नालों के उफान का परिणाम थी. इसके अलावा, पंजाब में भारी बारिश ने भी बाढ़ की स्थिति को और गंभीर बना दिया है. हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 56 हो गई है, जबकि 1.98 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
पीएम मोदी ने किया था हवाई सर्वे
9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था. इसके बाद पंजाब में बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा की गई. उन्होंने बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए 1,600 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी, जो राज्य के पास पहले से मौजूद 12,000 करोड़ के अतिरिक्त है. इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान, एल मुरुगन और बी एल वर्मा सहित केंद्रीय मंत्रियों ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र
#
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
फसल को गाना सुना किसान महेंद्र करते है खेती,पॉली हाउस नर्सरी को बनाया आय का जरिया