Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई , ₹60हजार घूस लेते पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल गिरफ्तार

9/18/2025 5:38:18 PM IST

7610
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Patna :  निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार आज पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को ₹60हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहनिया के मछनहट्टा के समीप पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.अजय कुमार के द्वारा उसी कॉलेज में पदस्थापित एक प्रोफेसर का वेतन मार्च से लेकर अब तक निकासी के लिए ₹60000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के टीम के द्वारा उनके कार्यालय कक्ष से प्रिंसिपल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा सत्यापन किया गया जिसमें इनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी वह सत्य पाया गया। इस आधार पर 10 लोगों की टीम ने आज धावादल के द्वारा प्रिंसिपल डॉ.अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क