Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ACB की गोपनीय शाखा कार्यालय में लटका दो ताला, चर्चाओं का बाजार गर्म
9/20/2025 12:24:31 PM IST
7521
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Ranchi :
रांची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के गोपनीय शाखा कार्यालय में दो ताला लटकने की चर्चा जोर शोर से होने लगी है। गोपनीय शाखा कार्यालय में एक नहीं दो दो ताला लटका हुआ दिखाई दिया। दो ताला लगने की वजह के बारे में सूत्रों ने यह बताया है कि वहां के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बदली जा रही थी. इस सूचना के बाद वहां पर दो ताले लगा दिए गए हैं. इसकी पुष्टि तो तभी होगी, जब हार्ड डिस्क की जांच होगी.
एसीबी कार्यालय के टेक्निकल सेल में लगे कंप्यूटर से भी हार्ड डिस्क बदले जाने की सूचना है. इस सेल में मोबाइल का सीडीआर निकालने से लेकर कॉल रिकॉर्डिंग तक के काम होते हैं. ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि क्या बिना जरुरत और बिना विभागीय अनुमति के किसी सरकारी कार्यालय में लगे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बदली जा सकती है? क्या ऐसा करना अपराध की श्रेणी में नहीं आयेगा? क्या एसीबी को जांच कर ऐसा करने और कराने वालों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करानी चाहिए?
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
हम आपको बता दे की कल रात सरकार ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी प्रमुख के प्रभार से मुक्त करने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद शुक्रवार को एडीजी प्रिया दुबे ने एसीबी प्रमुख के पद पर योगदान दिया. इस दौरान वहां की गोपनीय और टेक्निकल शाखा में गतिविधियां तेज हो गयी। एसीबी प्रमुख का पद का प्रभार हटने के बाद शुक्रवार को डीजीपी ने एसीबी में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर गणेश सिंह और छह पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया था. तबादला झारखंड जगुआर, रांची जिला बल और धनबाद जिला बल में किया गया.
जिनका तबादला किया गया, वह सभी डीजीपी अनुराग गुप्ता के चहेते बताये जाते हैं. इंस्पेक्टर गणेश सिंह के बारे में तो कहा ये भी जाता है की वे एसीबी के बदले पुलिस मुख्यालय में रहकर डीजीपी की गोपनीय शाखा में काम करते थे. गणेश सिंह के यहाँ बजाब्ते दरोगा इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी तक का दरबार लगता था . लेकिन जैसे ही कल गणेश सिंह और पुलिस कर्मियों के तबादले होते ही यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या सिर्फ पसंदीदा कर्मियों के साथ ही काम किया जा सकता है. यह पुलिस विभाग है, ना कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी! इस तरह के कई सवाल लोग की फिज़ाओं में प्रश्न बन कर तैर रही है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन.तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आभूषण दुकानदार को गोली मार 45 लाख की लूट, विरोध में गुरुआ बाजार बंद
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
कुड़ा फेंकने को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर महिला सहित पूरे परिवार के साथ जमकर किया मारपीट
#
आपसी रंजिश में देर रात गोलीबारी, दो युवक घायल, इलाके में तनाव
#
गैरेज मिस्त्री की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा