Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में रैगिंग से परेशान इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, छात्रों ने आक्रोश में वाहन जलाया
9/25/2025 4:07:43 PM IST
7509
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार के नालंदा जिले में रैगिंग से परेशान इंजीनियरिंग की छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास की तीन मंजिला इमारत से बुधवार रात एक सेकंड ईयर सिविल ब्रांच की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। साथी छात्रों का कहना है कि रैगिंग से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। गोपालगंज की रहने वाली मृतका सोनम की रूममेट शिखा खून से लथपथ शव देखकर सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। उसे तुरंत चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण पटना रेफर कर दिया गया।रूममेट शिखा ने बताया कि रात 9 बजे उसने छात्रा को खाना खाने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया और कहा कि उसने नमकीन खा लिया है।रूममेट ने बताया कि खाना खाने के बाद जब वह कमरे में लौटी, तो छात्रा वहां नहीं थी। उसका लैपटॉप चालू था, लेकिन फोन कॉल का जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने छात्रावास के नीचे जाकर देखा, जहां छात्रा का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गई। छात्राओं ने प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायल छात्रा को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए प्राचार्य ने अपना निजी वाहन उपलब्ध नहीं कराया, और एंबुलेंस के देर से पहुंचने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। इस लापरवाही के कारण छात्रा की मौत हो गई, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और 4 कार और स्कूटी में आग लगा दी। कॉलेज से लेकर चंडी रेफरल अस्पताल तक हंगामा चलता रहा। चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रैगिंग की शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का सही ढंग से खुलासा हो पायेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
#
विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
#
रमना मैदान में बढ़ती भीड़ बनी बड़ी चुनौती, सुबह-शाम अतिरिक्त गेट खोलने की उठी मांग
#
कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
सांसद जन उद्यम खेल-सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन, शराबबंदी पर कहा ...
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान